पूर्व केंद्रीय मंत्री अशोक प्रधान की भाजपा में वापसी आज 

Update: 2017-01-13 17:28 GMT
सपा के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अशोक प्रधान ।

नोएडा (भाषा)। सपा के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अशोक प्रधान अपने पुराने सहयोगी योगेंद्र चौधरी के साथ आज शाम को भाजपा के दिल्ली मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता हासिल करेंगे।

खुर्जा लोकसभा सीट से भाजपा से चार बार सांसद रहे और अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे अशोक प्रधान वर्ष 2014 में लोकसभा चुनाव में भाजपा की नीतियों को गलत बताते हुए समाजवादी पार्टी में शामिल हुए थे। उन्हें सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने लखनऊ में अपनी पार्टी में शामिल कराया था।

प्रधान ने बताया कि वह आज शाम दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता पुन: ग्रहण करेंगे। अशोक प्रधान नोएडा में रहते हैं।


Similar News