UP Weather Update: राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, अगले दो दिन भी बारिश का अनुमान

Update: 2019-06-22 06:09 GMT

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हुई है। बारिश शुक्रवार-शनिवार की रात में हुई। अभी भी लखनऊ सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाये हुए हैं। उत्तर प्रदेश के मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन तक पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और बारिश होगी।

हालांकि विभाग का कहना है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश अभी भी सूखा रहेगा। अगले कुछ दिनों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश की कोई संभावना नहीं है। आपको बता दें कि इस बार भारत में मानसून एक सप्ताह की देरी से पहुंचा है। जून के पहले सप्ताह में केरल के तट पर पहुंचा मानसून धीरे-धीरे भारत के दूसरे हिस्सों में पहुंच रहा है और बारिश हो रही है।


तापमान में भी आई गिरावट

यह बारिश किसानों के लिए भी फायदेमंद है। जो किसान धान की खेती करते हैं उनको इस बारिश से काफी फायदा होगा। इस हल्की बारिश से तापमान में भी गिरावट आई है। 40 से ऊपर रह रहा तापमान अब 40 से नीचे हो गया है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि रविवार तक राजधानी और आस-पास के क्षेत्र में बादल छाए रहेंगे जबकि सोमवार-मंगलवार को आंधी और तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है।  




 













यह भी पढें- आंधी-बारिश से दिल्‍ली वालों को मिली राहत, तापमान 10 डिग्री सेल्सियस लुढ़का

Similar News