बेंगलुरु के एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग में रेस्टोरेंट के 5 कर्मचारियों की जलने से मौत हो गई। जिस वक्त आग लगी उस वक्त कर्मचारी अंदर ही सो रहे थे। आग लगने के कारण वो अंदर ही फंस गए और बाहर नहीं मिकल पाए। मृतकों की पहचान स्वामी(23), प्रसाद(20), मंजूनाथ(45), कीर्ति(24) और महेश(35) के रूप में हुई है। आग लगने के कारण का पुलिस पता लगा रही है।
ये भी पढ़ें- मुंबई: इमारत में आग लगने से 4 लोगों की मौत, 7 घायल
#SpotVisuals from Bengaluru: 5 employees, who were sleeping inside, charred to death after fire broke out at a restro-bar in Kumbaara Sangha building at 2.30 am, last night, pic.twitter.com/LsvvZauc0F
— ANI (@ANI) January 8, 2018
जानकारी के मुताबिक सब्जी मंडी इलाके की कुंबारा सांघा बिल्डिंग है। बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कैलाश बार और रेस्टोरेंट है। रविवार देर रात करीब 2.30 बजे रेस्टोरेंट से धुआं उठता हुआ दिखाई दिया। आग लगने की जानकारी मिलने पर सूचना फायर ब्रिग्रेड को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल गाड़ियों ने आग पर जब तक काबू पाया तब तक रेस्टोरेंट में सो रहे कर्मचारियों की मौत हो चुकी थी।
ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।