दूल्हे का सेहरा हटा तो दुल्हन के उड़े होश, शादी से किया इंकार

Update: 2017-05-23 11:28 GMT
दुल्हन ने शादी से किया इनकार। प्रतीकात्मक फोटो

पटना। नए जीवन के सपनों की दुनिया में खोई दुल्हन अपने होने वाले दूल्हे का इंतजार कर रही थी, जब बारात दुल्हन के द्वार पर आई दुल्हन ने चुपके से खिड़की से दूल्हे को देखने गई। देखते ही दुल्हन के मुंह से चीख निकल गई।

शादी में दुल्हन दूल्हे को देखने गई तो जब सेहरा हटा और उसने दूल्हे का चेहरा देखा तो देखते ही चीख पड़ी और रोती हुई बोली- ये तो डुप्लीकेट दूल्हा है, मैं तो इससे कभी शादी नहीं करूंगी। घटना बिहार के सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा थाना क्षेत्र के जयनगर पंचायत स्थित कोहबरवा गाँव की है। जहां बरात में डुप्लीकेट दूल्हा को देखकर दूल्हन बिदक गई और शादी से इन्कार कर दिया। उसके बाद नाराज परिजनों एवं ग्रामीणों ने दूल्हा और बरातियों को बंधक बना लिया।

ये भी पढ़ें:- सही हिंदी नहीं लिख पाया दूल्हा तो दुल्हन ने शादी से किया इनकार

इसका पता चलते ही शादी में मध्यस्थ की भूमिका निभाने वाला दुल्हन का चचेरा भाई घर छोड़कर फरार हो गया। सुबह मुखिया ललित नारायण पंडित के नेतृत्व में पंचायत बुलाई गई। वर पक्ष ने दुल्हन के परिजनों को शादी के लिए अब तक हुए खर्चें का भुगतान किया। उसके बाद ही सभी बरातियों को दूल्हे सहित छोड़ गया।

जानकारी के अनुसार, कोहबरवा गांव के युवती की शादी मुजफ्फरपुर जिले के गंजबाजार स्थित गोलगामा गांव निवासी स्वर्गीय युगल साह के पुत्र मुकेश कुमार से तय हुई थी। रविवार की रात बरात आई। दरवाजा लगाने की प्रक्रिया पूरी हो रही थी। दुल्हन के दरवाजे पर रथ पर सवार दूल्हा पहुंचा।

ये भी पढ़ें:- शौचालय न होने पर दुल्हन ने रोकी विदाई

खिड़की से दुल्हन ने दूल्हे को देखा तो उसके होश उड़ गए। उसने अपनी भाभी से कहा कि दूल्हा बदला हुआ है। जिसकी तस्वीर दिखाई गई थी वो दूल्हा नहीं है। धीरे-धीरे यह बात आग की तरह फैल गई। दुल्हन के भाई मुकेश साह ने भी दूल्हे को देखा तो आक्रोशित हो गए। बरात में अफरातफरी मच गई।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

Similar News