गूगल ने डूडल बनाकर डॉक्टर हरगोविंद खुराना को किया याद

Update: 2018-01-09 11:03 GMT
गूगल ने डॉ. हरगोविंद खुराना का बनाया डूडल।

गूगल ने डूडल बना कर वैज्ञानिक डॉक्टर हरगोविंद खुराना को उनके जन्मदिन पर याद किया। डूडल में एक रंगीन और एक ब्लैक एण्ड व्हाइट चित्र बनाया गया है जिसमें प्रोफेसर कुछ प्रयोग करते हुए नजर आ रहे हैं। बॉयोकेमिस्ट डॉ. खुराना का जन्म 9 जनवरी 1922 को अविभाजित भारत के रायपुर(जिला मुल्तान, पंजाब) में हुआ था।

खुराना को 1968 में फिजियोलॉजी के लिये नोबेल पुरस्कार मिला था। ये पुरस्कार साझा तौर पर दो और अमेरिकी वैज्ञानिको के साथ दिया गया था। प्रोफेसर खुराना नोबेल पुरस्कार पाने वाले भारतीय मूल के पहले वैज्ञानिक थे। इसके अलावा इन्होंने ही टेस्ट ट्यूब बेबी का भी परीक्षण कर, इसकी संभावनाएं तलाशी थीं।

ये भी पढ़ें- जिनके सम्मान में गूगल डूडल आज उर्दू में दिख रहा है, काैन हैं वो अब्दुल क़वी देसनवी

पर दुर्भाग्यवश देश में खुराना को अपने योग्य कोई काम नहीं मिल सका। इसलिये मजबूरन उन्हें विदेश वापस लौटना पड़ा। पूरी दुनिया में भारत का नाम रौशन करने वाले डॉक्टर हरगोविंद खुराना ने इस दुनिया को 9 नवंबर 2011 को अलविदा कह दिया।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

संबंधित खबरें- गूगल ने डूडल के साथ मनाया नैन सिंह रावत का जन्मदिन

बेगम अख्तर के जन्मदिन पर गूगल ने डूडल बना दी श्रद्धांजलि

कन्नड‍़ अभिनेता राजकुमार के जन्मदिन पर गूगल ने डूडल बना उन्हें किया याद

Similar News