मुंबई में भारतीय तटरक्षक दल ने डूबती नौका से  बचाई सात की जान, देखें वीडियो

Update: 2017-09-30 13:53 GMT
डूबती नौका से लोगों को बाहर निकालते तटरक्षक बल।

लखनऊ। भारतीय तटरक्षक दल ने शुक्रवार को मुंबई के समुद्र में एक डूबती नाव से सात चालक दल के सदस्यों को बचाया। 29 सितंबर को समुद्री बचाव समन्वय केंद्र मुंबई में उत्तर पश्चिम कोलाबा समुद्र (मुंबई) से एक जहाज से मुसीबत में होने का संदेश मिला। यह जहाज मुंबई से भावनगर मार्ग पर था।

तत्काल प्रभाव से समुद्री बचाव समन्वय केंद्र मुंबई ने भारतीय तट रक्षक जहाज 'सी-154' को सहायता प्रदान करने के लिए भेजा गया। भारतीय तटरक्षक दल ने नौका से सात चालक दल को सुरक्षित निकाल साथ ही कोस्ट गार्ड टीम ने दो पंपों का उपयोग करके नौका से समुद्र के पानी को निकालना शुरू किया। नौका से पानी निकालने के बाद तटरक्षक बल ने नौका को मुंबई बंदरगाह लाया गया।

Full View

ये भी पढ़ें:- एक अक्टूबर से बाजार, बैंक, टोलप्लाजा और टेलिकॉम सर्विस के बदल जाएंगे नियम, आपको जानना जरूरी

क्या आप जानते हैं, पेट्रोल-डीजल खरीदते समय आपसे वसूला जाता है यह शुल्क

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

Similar News