कश्मीर के तंगधार में हिमस्खलन से एक ऑफिसर समेत 4 लोगों की मौत हो गई है। हादसे के बाद बचाव कार्य पूरी रात जारी रहा। साधना टॉप पर हिमस्खलन की चपेट में आए वाहनों में 6 लोगों की फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। सेना और पुलिस की टीमों ने एक बच्चे और एक बुजुर्ग को बचा लिया है, जिनका इलाज नजदीकी अस्पताल में चल रहा है।
सूत्रों के मुताबिक राहत एवं बचाव अभियान पूरी रात जारी रहा और रूक रूक कर हो रहे हिमपात तथा कम दृश्यता के कारण अभियान में काफी दिक्कतें आई। बचाव दलों ने हालांकि दो लोगों को बाहर निकाल लिया है ,जिनमें एक बच्चा और एक वृद्ध व्यक्ति शामिल है और इन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
#WATCH J&K: 9 people, including a vehicle carrying 6 people, went missing in avalanche in Kupwara's Tangdhar, yesterday. Search and rescue operations still underway. (5.1.2018) pic.twitter.com/29WzCqdGx2
— ANI (@ANI) January 6, 2018
ये भी पढ़ें - जम्मू-कश्मीर: नौगाम में भारी हिमपात और हिमस्खलन से लापता जवानों में 1 का शव मिला
उन्होंने बताया कि एक महिला समेत तीन लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं और अभी भी कुछ लोगों के 400 फीट की गहराई में होने की आशंका है। फिसलन और अंधेरे के कारण इन्हें बाहर नहीं निकाला जा सका है और बचाव दल इन्हें निकालने का प्रयास कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में हिमस्खलन से 5 जवान लापता, सर्च अभियान शुरू
गौरतलब है कि साधना टाप पर हुए हिमस्खलन में एक कैब लापता हो गई और इसी में ये छह लोग सवार थे जबकि दूसरे हिमस्खलन की चपेट में आकर बीकन आफिसर की मौत हो गई। कुपवाड़ा-तंगधार सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं को देखते हुए यहां एक सुरंग के निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों ने कईं बार प्रदर्शन किया है, खासकर साधना टाप पर ऐसे हादसे आम बात है।
ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।