लालू पहुंचे रांची, सफर के दौरान रास्ते में बिगड़ी थी तबियत

Update: 2018-05-01 11:16 GMT
साभार: एएनआई।

चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव मंगलवार को एम्स से लौटकर रांची पहुंचे हैं। उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच रिम्स ले जाया गया। सुरक्षा घेरे में सीधे उन्हें रिम्स के सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक में भर्ती कराया गया। इस दौरान रांची रेलवे स्टेशन से लेकर रिम्स तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। उनकी सुरक्षा में 4 मजिस्ट्रेट, 2 डीएसपी और 150 अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई।

रास्ते में बिगड़ी तबियत

लालू प्रसाद यादव सोमवार को दिल्ली एम्स से रांची मेडिकल कॉलेज के लिए राजधानी एक्सप्रेस से भेजा गया। सफर के दौरान रास्ते में लालू की तबियत बिगड़ने लगी तो कानपुर सेंट्रल पर डॉक्टरों की टीम ने उनका मेडिकल चेकअप किया। चेकअप के दौरान उनका शुगर लेवल बढ़ा हुआ था साथ ही उनका बीपी भी बढ़ा हुआ था। लालू की चांज के बाद ट्रेन को रांची के लिए रवाना किया गया।

ये भी पढ़ें- लालू यादव को एम्स से वापस भेजा गया रांची

लालू यादव राजधानी एक्सप्रेस के फर्स्ट क्लास कोच एच 1 में थे। रात करीब 9 बजे ट्रेन सेंट्रल स्टेशन पहुंची तो ट्रेन को फोर्स ने घेर लिया। यहां रेलवे लोको अस्पताल के डॉक्टरों ने उनका चेकअप किया। डॉक्टर ने बताया कि जांच में लालू प्रसाद का शुगर लेवल बढ़ा पाया गया। इससे उन्हें इंसुलिन की डोज देनी पड़ी। प्लेटफार्म नंबर चार पर कुछ देर ठहराव के बाद रात 9:26 बजे ट्रेन सेंट्रल से रांची के लिए रवाना हो गई। बता दें कि रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में अब उनका इलाज चलेगा।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

Similar News