पश्चिम बंगाल : दुर्गा प्रतिमा विसर्जन पर ममता सरकार का नया अड़ंगा

Update: 2017-09-22 16:44 GMT
ममता बनर्जी।

कोलकाता। कलकत्ता हाइकोर्ट की ओर से दुर्गा प्रतिमा विसर्जन पर रोक हटाए जाने के बाद भी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पीछे हटने को तैयार नहीं दिख रहीं। उन्होंने विसर्जन पर अड़ंगा डालने के लिए नया फरमान जारी कर दिया है। इस नए फरमान के मुताबिक अब दुर्गा पूजा आयोजकों को विसर्जन के लिए पुलिस की मंजूरी लेनी होगी और पुलिस अगर सुरक्षा इंतजामों को लेकर संतुष्ट हुई तभी वे विसर्जन कर पाएंगे।

ये भी पढ़ें-
हाईकोर्ट ने पलटा ममता सरकार का फैसला, कहा-अलग-अलग रूट पर निकलें प्रतिमाएं और ताजिए

इससे पहले गुरुवार को हाईकोर्ट के आदेश के बाद ममता ने तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा था कि जरूरत पड़े तो मेरा गला काट दो, लेकिन कोई भी मुझे ये नहीं बता सकता कि क्या करना चाहिए, क्या नहीं करना चाहिए। शांति बनाए रखने के लिए मैं वो सब कुछ करूंगी जो भी मुझे करना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि ममता सरकार ने फैसला लिया था कि मुहर्रम के अगले दिन ही दुर्गा प्रतिमा विसर्जन होगा। पश्चिम बंगाल सरकार ने फैसला लिया कि मुहर्रम के दिन को छोड़कर 2, 3 और 4 अक्टूबर को दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन किया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि ममता सरकार ने फैसला किया था कि मुहर्रम के अगले दिन ही दुर्गा प्रतिमा विसर्जन होगा। पश्चिम बंगाल सरकार ने फैसला लिया कि मुहर्रम के दिन को छोड़कर 2, 3 और 4 अक्टूबर को दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें-कोलकाता की अलीपुर जेल के कैदी दुर्गा पूजा पर्व के लिए गढ़ रहे हैं मां दुर्गा की प्रतिमा

ये भी पढ़ें- ममता बनर्जी ने मोहर्रम के दौरान दुर्गा प्रतिमा विसर्जन पर लगाई रोक, निर्देश पर विवाद

Similar News