पूर्वोत्तर राज्यों में म्यूचुअल फंड संपत्ति 66 प्रतिशत बढ़ी     

Update: 2017-10-15 17:57 GMT
file foto 

मुंबई (भाषा)। म्यूचुअल फंड कंपनियों की पूर्वोत्तर क्षेत्र से प्रबंधन अधीन कुल परिसंपत्तियां इस साल अगस्त में सालाना आधार पर 65.76 प्रतिशत बढकर 14,454 करोड़ रूपए रहीं। उद्योग के आक्रमक तरीके से विपणन और जागरुकता अभियान से म्यूचुअल फंड के प्रति लोग आकर्षित हुए हैं।

ये भी पढ़ें-जानिये कौन है ‘शी दादा’, चीन के राष्ट्रपति चुनाव में क्या है इनका महत्व

एसोसिएशन आफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एएमएफआई) ने म्यूचुअल फंड को निवेश का लोकप्रिय जरिया बनाने के लिये मार्च में नया मीडिया अभियान शुरु किया था।

ये भी पढ़ें-यदि मैं वित्त मंत्रालय चाहता तो अरुण जेटली वहां नहीं होते : यशवंत सिन्हा

एएमएफआई के अनुसार पूर्वोत्तर के सात राज्यों अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, त्रिपुरा और सिक्किम से प्रबंधन अधीन परिसंपत्तियां बढ़कर 14,455 करोड़ रूपए पहुंच गयीं।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

Similar News