पद्म पुरस्कारों के लिए ऑनलाइन नामांकन शुरू, ऐसे करे सकते हैं आवेदन

गणतंत्र दिवस, 2020 के अवसर पर घोषित किए जाने वाले पद्म पुरस्कारों के लिए ऑनलाइन नामांकन 1 मई, 2019 से शुरू हो गई है। नामांकन की अंतिम तिथि 15 सितंबर, 2019 है।

Update: 2019-05-30 06:48 GMT

लखनऊ। गणतंत्र दिवस, 2020 के अवसर पर घोषित किए जाने वाले पद्म पुरस्कारों के लिए ऑनलाइन नामांकन 1 मई, 2019 से शुरू हो गई है। नामांकन की अंतिम तिथि 15 सितंबर, 2019 है।

पद्म पुरस्कार, पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री, देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक हैं। 1954 से शुरू हुए इस पुरस्‍कार घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है। यह पुरस्कार सभी क्षेत्रों, विषयों, जैसे कला, साहित्य और शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान और इंजीनियरिंग, सार्वजनिक मामलों, सिविल में प्रतिष्ठित और असाधारण उपलब्धियों व सेवा के लिए दिया जाता है।

पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन सिफारिशें केवल पद्म पोर्टल https://padmaawards.gov.in/ पर ऑनलाइन प्राप्त की जाएंगी। जिनका काम व उपलब्‍ध‍ियां उच्‍च हैं उनकी पहचान करने के लिए केंद्रीय मंत्रालयों व विभागों, राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों, भारत रत्न और पद्म विभूषण पुरस्कार प्राप्त करने वाले संस्थानों से कहा गया है।

इसे भी पढ़ें-दूसरी बार शपथ लेंगे पीएम मोदी, समारोह में जुटेंगे देश विदेश के मेहमान

वहीं गृह मंत्रालय ने केंद्र सरकार के सभी मंत्रालयों विभागों के साथ-साथ राज्य व केन्द्र शासित प्रदेश सरकारों से अनुरोध किया है कि महिलाओं, समाज के कमजोर वर्गों, एससी और एसटी, दिव्यांग व्यक्तियों आदि से भी प्रतिभाशाली व्यक्तियों की पहचान करने का प्रयास करें।

सभी नागरिक नामांकन कर सकते हैं। नामांकन करने के लिए वेबसाइट पर उपलब्ध प्रारूप में सभी जानकारी दें। अपनी सारी उपलब्धियों को अधिकतम 800 शब्द में दें। पूरी जानकारी भरने के बाद यह सुनिश्चित जरूर कर लें कि सभी आवश्यक विवरण ठीक से भरे हुए हैं।

इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए गृह मंत्रालय की वेबसाइट (www.mha.gov.in) पर उपलब्ध हैं। इन पुरस्कारों से संबंधित नियम https://padmaawards.gov.in/AboutAwards.aspx पर उपलब्ध है।

Full View

Similar News