तमिलनाडु के किसानों ने विरोध का अपनाया अनोखा तरीका

Update: 2017-07-21 21:06 GMT
तमिलनाडु के किसानों का विरोध।

नई दिल्ली (भाषा)। तमिलनाडु के किसानों ने अपनी प्रतिकूल परिस्थिति दिखाने के लिए यहां जंतर-मंतर पर आज खुद को झाड़ू मारकर विरोध प्रदर्शन का एक अनोखा तरीका निकाला। उन्होंने नारे लगाए और केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार से किसानों को आत्महत्या से बचाने को कहा।

Full View

यहां किसानों का विरोध प्रदर्शन छठवें दिन भी जारी रहा। उन्होंने सरकार से कर्जमाफी, प्रत्येक किसान के लिए फसल बीमा और केंद्र सरकार द्वारा कावेरी मैनेजमेंट बोर्ड गठित करने की मांग की है। भाकपा के राष्ट्रीय सचिव डी राजा ने किसानों को अपना समर्थन देने की बात करते हुए उन्हें आश्वस्त किया है कि वह यह मुद्दा चल रहे संसद सत्र में उठाएंगे।

संबंधित खबर : किसान आंदोलन : अगर लागू हो जाएं ये सिफारिशें तो हर किसान होगा पैसे वाला

संबंधित खबर : किसान आंदोलन नेताओं के बहकावे पर नहीं होते

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

Similar News