मुंबई: मोनोरेल की दो बोगी में लगी आग, बड़ी दुर्घटना टली

Update: 2017-11-09 13:49 GMT
मुंबई में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

लखनऊ। मुंबई में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। शहर में वडाला के नजदीक मैसूर कॉलोनी स्टेशन के पास मोनोरेल के पीछे की दो बोगियों में आग लग गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, जिसकी अभी तक पुष्टि नहीं हो सकी है।

ये भी पढ़ें- भारतीय रेल: भारत और बांग्लादेश के बीच बंधन एक्सप्रेस का हुआ शुभारम्भ, प्रधानमंत्री मोदी ने दिखाई हरी झण्डी

जिस समय यह हादसा हुआ उस समय बोगियों में कोई सवार नहीं था वरना यह एक बड़े हादसे में तब्दील हो सकता था।जानकारी के मुताबिक यह घटना मैसूर कॉलोनी स्टेशन के पास घटी। मोनोरेल के पीछे की दो बोगियों में आग लग गई। आग लगने के बाद बोगियां जलकर खाक हो गई है।

ये भी पढ़ें- रेल यात्रा के दौरान अगर कोई करता है आपको परेशान तो इस ऐप के जरिये ले सकती हैं आरपीएफ की मदद

उस समय कोई यात्री उस पर सवार नहीं था, इस वजह से किसी भी तरह की बड़ी दुर्घटना टल गई। ट्रेन वड़ाला रेलवे स्टेशन की तरफ जा रही थी। आपदा प्रबंधन के अधिकारियों ने बताया कि तीन फायर ब्रिगेड के वाहन को मौके पर भेजा गया था। करीब 40 मिनट में उन्हें नियंत्रण में लाया गया। बाधित ट्रेनों को दोपहर तक शुरू किया जाएगा। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

खेती और रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाली मशीनों और जुगाड़ के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

Similar News