कैब में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, कंपनी ने 5 साल की दी फ्री राइड गिफ्ट 

Update: 2017-10-06 17:38 GMT
ओला संचालक कंपनी ने मां और बच्चे को पांच साल तक फ्री राइड का गिफ्ट दिया है।

लखनऊ। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के दिन पुणे में एक महिला ने ओला कैब में एक बच्चे को जन्म दिया। इससे खुश होकर ओला संचालक कंपनी ने मां और बच्चे को पांच साल तक फ्री राइड का गिफ्ट दिया है।

ये भी पढ़ें-51 लाख रुपए का है ये घोड़ा, पशु मेले में बना आकर्षण का केंद्र

नवभारत टाइम्स के मुताबिक ओला ड्राइवर यशवंत गलांदे ने ईश्वरी देवी नाम की महिला को कमला नेहरू अस्पताल ले जाने के लिए पिक किया था। ईश्वरी उस वक्त प्रसव पीड़ा से कराह रही थीं लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने कैब में ही बच्चे को जन्म दे दिया। डॉक्टरों ने जांच कर बताया कि प्रसूता ईश्वरी देवी और उनका नवजात दोनों स्वस्थ है। ईश्वरी देवी और उनके परिवार ने ओला ड्राइवर के प्रति अपना आभार जताया है।

ये भी पढ़ें-किसान और स्टूडेंट समेत इन-इन लोगों को भी रेलवे देता है टिकट पर 75 फीसदी तक की छूट

इसके बाद ड्राइवर ने तेजी दिखाते हुए जल्द से जल्द जच्चा-बच्चा दोनों को कमला नेहरू अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच कर बताया कि प्रसूता ईश्वरी देवी और उनका नवजात दोनों स्वस्थ है। ईश्वरी देवी और उनके परिवार ने ओला ड्राइवर के प्रति अपना आभार जताया है। उधर, अपनी तारीफ से गदगद ड्राइवर यशवंत गलांदे ने कहा कि उसने कभी नहीं सोचा था कि गाड़ी चलाते किसी महिला को प्रसव में मददगार बन पाउंगा। ड्राइवर ने बताया कि वो पूरे रास्ते बच्चे और प्रसूता के लिए काफी फिक्रमंद था और जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाना चाहता था।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

Similar News