चीन में विमान के उतरते वक्त अशांत हवा के चलते 20 लोग घायल 

Update: 2017-06-18 17:44 GMT
प्रतीकात्मक फ़ोटो 

बीजिंग (भाषा)। पेरिस से आ रहे चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस के एक विमान को कुनमिंग चांगशुई अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरते वक्त अशांत हवा का सामना करना पड़ा, जिसके चलते 20 लोग घायल हो गए।

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस ने अपनी वेइबो अकाउंट में कहा कि उड़ान संख्या एमयू 744 युन्नान प्रांत के कुनमिंग चांगशुई अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने वाला था, तभी इसे अशांत हवा का सामना करना पडा। सरकारी शिन्हुआ समाचार एजेंसी की खबर के मुताबिक सुबह नौ बजे विमान के उतरने के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में चार की हालत नाजुक है।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

Similar News