फिनलैंड के पूर्व राष्ट्रपति मौनो कोइविस्तो का निधन 

Update: 2017-05-13 15:44 GMT
शीत युद्ध के दौरान फिनलैंड के आखिरी राष्ट्रपति रहे मौनो कोइविस्तो।

हेलसिंकी (एपी)। शीत युद्ध के दौरान फिनलैंड के आखिरी राष्ट्रपति रहे मौनो कोइविस्तो (93 वर्ष) का निधन हो गया है। मौनो ने नोर्डिक राष्ट्र को अपने विशाल पूर्वी पड़ोसी देश सोवियत संघ से मुक्त करवा यूरोपीय संघ में शामिल किया था।

फिनलैंड के राष्ट्रपति कार्यालय ने बताया कि मौनो का निधन शुक्रवार को हेलसिंकी के एक अस्पताल में हुआ। मौत के कारणों का खुलासा अभी नहीं किया गया है।

दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

मौनो की पत्नी ने इस साल की शुरुआत में कहा था कि वह अल्जाइमर से गंभीर रूप से पीड़ित हैं और उनकी देखभाल अब घर पर नहीं की जा सकती। कोइविस्तो 1982 से 1994 तक छह साल देश के राष्ट्रपति रहे और फिनिश लोगों के बीच वह खासे लोकप्रिय थे। इस दौरान उन्होंने पूर्व और पश्चिम दोनों देशों के साथ करीबी संबंध बनाए रखे। मौनो के परिवार में उनकी पत्नी और एक बेटी है।

Similar News