अमेरिका के शिकागो में भारतीय छात्र को गोली मारी, परिवार ने सुषमा स्वराज से मांगी मदद

Update: 2017-12-10 20:01 GMT
अस्पताल में भर्ती भारतीय छात्र भारत में अपने बेटे की फोटो दिखते पिता

नई दिल्ली। अमेरिका के शिकागो में भारतीय छात्र के साथ गोलीबारी का मामला सामने आया है। हैदराबाद का रहने वाला मोहम्मद अकबर शिकागो में पढ़ाई कर रहा था। अकबर के पिता ने बताया कि वह वहां एक अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत गंभीर है। उन्होंने बताया कि अकबर को उस समय गोली मारी गई जब वह पार्किंग में अपनी कार के पास टहल रहा था। गोली लगने के बाद उसे गंभीर हालत में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

30 साल का अकबर वहां मास्टर्स इन कंप्यूटर सिस्टम नेटवर्किंग एंड टेलीकम्यूनिकेशन की पढ़ाई कर रहा था. अकबर मूल रूप से हैदराबाद के उप्पल का रहने वाला है। अकबर के परिवारवालों ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से अमेरिका जाने के लिए इमरजेंसी वीजा दिलाने में मदद की अपील की है।

10 में दो भारतीयों पर हमला

बीते 10 दिन के भीतक अमेरिका में भारतीय पर हमले की ये दूसरी घटना है। इससे पहले अमेरिका के मिसिसिपी राज्य में लूटपाट के दौरान 21 वर्षीय संदीप सिंह की उसके घर के सामने ही गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। जालंधर के रहने वाले संदीप सिंह की हत्या पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मामले की निप्षक्ष जांच कराने की मांग की थी। कुछ दिन पहले ही चार सशस्त्र लुटेरों ने एक अन्य भारतीय छात्र की भी हत्या कर दी थी।

Similar News