उत्तरी फ्रांस के लिले शहर में मेट्रो स्टेशन के बाहर बंदूकधारी ने की गोलियों की बौछार 

Update: 2017-03-25 15:24 GMT
उत्तरी फ्रांस के लिले शहर में मेट्रो स्टेशन के बाहर का दृश्य।

पेरिस (आईएएनएस)। लंदन में हुए हमले के कुछ दिनों बाद ही उत्तरी फ्रांस के लिले शहर में एक मेट्रो स्टेशन के बाहर एक बंदूकधारी ने गोलियों की बौछार कर दी। हमले में तीन लोग घायल हो गए है।

दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

'मिरर' की रपट के मुताबिक, शुक्रवार रात स्थानीय समयानुसार करीब 9.45 बजे सशस्त्र पुलिस ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर पोर्टे डीआरास मेट्रो स्टेशन के पास की सड़कें बंद कर दीं।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक 14 वर्षीय लड़के समेत तीन लोग घायल हो गए हैं। स्थानीय मीडिया के अनुसार लड़के के पैर में गोली लगी है। घायलों को अस्पताल में दाखिल कराया गया है और वे खतरे से बाहर बताए गए हैं।

फ्रांसीसी समाचार माध्यम 'ला वोइक्स' के अनुसार, घायलों को कथित तौर पर कई गोलियां मारी गईं। गोलीबारी के मकसद का अभी पता नहीं चला है। हमलावर घटना के बाद फरार हो गया।

Similar News