29 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीद चुकी है सरकार: सूर्य प्रताप शाही

Update: 2017-06-01 20:51 GMT
कुशीनगर में जायजा लेते कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से खोले गए गेहूं क्रय केन्द्रों पर किसानों की भारी भीड़ उमड़ रही है। जिसका नतीजा है कि सरकार की विभिन्न एजेंसियों की तरफ से अभी तक 29 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है। यह जानकारी प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने गुरुवार को दी।

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया था जिसमें कृषि मंत्री ने आम लोगों की सस्याओं की सुनवाई करते हुए उसके निराकण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पिछली सरकार की साढ़े सात लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीद से चार गुना अधिक गेहूं खरीद किया जा चुका है। साथ ही गेहूं के बदले किसानों को 4 हजार 500 करोड़ रुपए भुगतान भी किया जा चुका है। गेहूं खरीद को लेकर प्रदेश में कही असंतोष नहीं है।

ये भी पढ़ें- गेहूं खरीद में पंजाब, हरियाणा और मध्यप्रदेश से भी पीछे है उत्तर प्रदेश

कृषि मंत्री का जनता दरबार सुबह 10 बजे से एक बजे से तक चला। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष बाबूराम निषाद और प्रदेश मंत्री शंकर गिरी भी समस्या समाधान के काम में मत्री का सहयोग करते रहे। इस अवसर पर सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि जन सहयोग केन्द्र को एक माह हो चुका है। न्यायिक प्रक्रिया के अन्तर्गत आने वाले मामलों को छोड़कर सभी समस्याओं का समाधान हुआ है।

एनडीए सरकार में जीडीपी ग्रोथ के गिरने के सवाल पर कृषि मंत्री ने कहा कि जीडीपी की दर सकारात्मक है और यूपीए सरकार के दौर से आगे है। उन्होंने कहा कि जीडीपी का ग्रोथ अभी बढ़ेगा। मुख्य विपक्षी पार्टी समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल यादव के आरोप पर जवाब देते हुए सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि शिवपाल जी सपा के कार्यकर्ताओं की अराजकता की बात कर रहे है, भाजपा का कार्यकर्ता अनुशासित है वह कभी अराजकता नहीं फैला सकता।

ये भी पढ़ें- किसान आगबबूला : महाराष्ट्र से लेकर मध्यप्रदेश तक सड़कों पर उतर ऐसे जताया विरोध

Similar News