कोलकाता में निर्माणाधीन पुल गिरा, हादसे में 15 की मौत

Update: 2016-03-31 05:30 GMT
gaoconnection

कोलकाता। कोलकाता में गुरुवार एक निर्माणाधीन पुल के गिरने से 15 मजदूरों की मौत हो गई। पुल का निर्माण कोलकाता के गिरीश पार्क इलाके में किया जा रहा था।

खबरों के मुताबिक़ उत्तरी कोलकाता में गणेश टॉकीज (गिरीश पार्क) के पास एक पुल का निर्माण कार्य चल रहा था। अचानक पुल ढहने से मलबे में दबकर 10 मजदूरों की मौत हो गई। मलबे में कुछ और मजदूरों के दबे होने की आशंका है।

मौके पर राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। मलबे से लोगों को निकाला जा रहा है। माना जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। मलबे में और कितने लोग दबे हुए इसका पता लगना अभी बाक़ी है। मलबे में 150 से ज्यादा लोगों के दबे होने की आशंका है। पुल गिरने की वजह से पूरा यातायात ठप हो गया है। ये हादसा कैसे हुआ इसकी अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। बताया जा रहा है बुधवार को ही पुल की ढलाई की गई थी और आज ही ये हादसा हो गया है।

Similar News