मुंबई (भाषा)। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी, अभिनेता संजय दत्त की बायोपिक अब 29 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। फिल्म में रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
फिल्म के निर्माता विधु विनोद चोपड़ा और राजकुमार हिरानी हैं। पहले यह फिल्म 30 मार्च को रिलीज होने वाली थी। निर्देशक ने ट्वीट कर फिल्म की रिलीज तारीख की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, ''दत्त बायोपिक 29 जून को रिलीज होगी।'' बायोपिक में मनीषा कोइराला, परेश रावल, अनुष्का शर्मा, दीया मिर्जा और सोनम कपूर जैसे सितारे भी नजर आएंगे।