मॉनसून सामान्य रहा तो 6% हो सकती है कृषि विकास दर: नीति आयोग

Update: 2016-04-02 05:30 GMT
gaonconnection

नई दिल्ली अगरमौसम विभाग की भविष्यवाणी सटीक बैठी और इस बार मॉनसून सामान्य रहा तो कृषि विकास दर 6% तक पहुंच सकती है। नीति आयोग की मानें तो लगातार दो साल मॉनसून सीजन में सामान्य से कम बारिश होने के बाद अगर 2016-17 में खेती क्षेत्र की विकास दर 6 पर्सेंट पहुंच जाए तो इससे हैरानी नहीं होनी चाहिए। नीति आयोग ने कहा कि सूखे के बाद 2003-04 और 2010-11 में इतनी विकास हासिल हुई थी।

उन्होंने कहा कि इस मामले में सबसे करीब की मिसाल 2010-11 की है, जब कृषि विकास 8.6% रही थी। उससे पहले 2008-09 में खेती क्षेत्र की विकास दर 0.09% और 2009-10 में 0.81% थी। भारत ने 37 साल में सबसे भयानक सूखा 2009 में देखा था। नीति आयोग ने कहा कि अगर मॉनसून समय पर आता है और बारिश सभी क्षेत्रों में होती है तो अनाज की पैदावार बढ़ेगी, जिसका आर्थिक विकास पर सकारात्मक असर पड़ेगा। 2015-16 में कृषि क्षेत्र की विकास 1.2 पर्सेंट रहने की उम्मीद है, जो इससे पिछले साल -0.25 पर्सेंट थी। नीति आयोग की मानें तो 5% विकास के साथ भी किसानों की आमदनी बढ़ सकती है। पिछले दो साल में बारिश कम रही है। 2014-15 में ये सामान्य से 12% और 2015-16 में 14% कम रही थी।

Similar News