पानी में तैरते मिले रामायण काल के दो पत्थर!

Update: 2016-07-30 05:30 GMT
gaonconnection

जींद (भाषा)। यमुना से निकलने वाली हांसी-बुटाना लिंक नहर में गाँव निमनाबाद व आंटा से पानी में तैरते दो पत्थर मिले हैं। तैरते पत्थरों की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोग पत्थरों को रामायण काल से जोड़कर पूजा कर रहे हैं।

गाँव निमनाबाद के एक सिख डेरे के लोग जब नहर में अपने पशुओ को नहला रहे थे तो उन्हें पानी में तैरते हुए पत्थर मिले। वहीं गाँव आंटा में नहर से लोगों को ऐसा ही तैरता पत्थर मिला है।कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के भूगर्भ वैज्ञानिक डॉ. अक्षय राजन चौधरी का कहना कि पहाड़ों में जिन स्थानों पर लावा निकलता है, वहां सॉफ्ट पत्थर मिलते हैं जो पानी में तैरते हैं लेकिन यमुना नदी जिन स्थानों से निकलती है, वहां लावा जैसी कोई बात नहीं है।

Similar News