रवि किशन ने भोजपुरी को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग लोकसभा में की

लोकसभा में शून्यकाल के दौरान बोलते हुए उन्होंने कहा कि देश में करीब 25 करोड़ लोग भोजपुरी बोलते और समझते हैं।

Update: 2019-07-01 09:26 GMT

लखनऊ। गोरखपुर से बीजेपी सांसद रवि किशन ने भोजपुरी को संविधान की आठवी अनुसूची में शामिल करने की मांग की। लोकसभा में शून्यकाल के दौरान बोलते हुए उन्होंने कहा कि देश में करीब 25 करोड़ लोग भोजपुरी बोलते और समझते हैं। मॉरीशस में इसे दूसरी राष्ट्रभाषा का दर्जा मिला हुआ है। कई कैरेबियाई देशों में भी भोजपुरी बोली जाती है। इसलिए इसे आठवीं अनुसूची में शामिल किया जाना चाहिए।

रवि किशन ने कहा कि लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार की एक सभा में भोजपुरी में जनता का अभिवादन किया तो लोगों को लगा अब भोजपुरी को आठवीं अनुसूची में शामिल कर लिया जाएगा। इस दौरान किशन ने भोजपुरी में एक गीत गाना शुरू किया तो लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि आप सिर्फ अपनी बात रखिए।

सांसद ने कहा कि भोजपुरी को आठवीं अनुसूची में शामिल किया जाए। सत्तापक्ष और विपक्ष के कई सदस्य भी रवि किशन का समर्थन करते हुए दिखाई दिए। अब देखना होगा कि सरकार भोजपुरी पर क्या निर्णय लेती है। समय-समय पर भोजपुरी को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग की जाती रही है। 

यह भी पढें- रवि किशन, नकुलनाथ सहित इन बड़े चेहरों के सर पर सजा जीत का सहरा

Similar News