तवांग में भूस्खलन से 14 की मौत, कई मज़दूर लापता

Update: 2016-04-22 05:30 GMT
gaonconnection, landslide in tawang

ईटानगर (भाषा)। अरुणाचल प्रदेश के तवांग जिले में भूस्खलन के चलते 14 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग लापता हैं। हादसे वाली जगह से अब तक 14 लाशों और एक ज़ख्मी शख्स को बॉहर निकाला जा चुका है।

कुछ मज़दूरों के अभी भी मलबे में दबे होने की आशंका है। अतिरिक्त उपायुक्त लोड गमबो ने बताया कि हादसा शुक्रवार तड़के सुबह करीब साढ़े तीन बजे पेश आया जब 17 मज़दूर एक शिविर के अंदर काम कर रहे थे। हादसे वाली जगह तवांग शहर से चार किलोमीटर की दूरी पर है और चीन की सीमा से लगता है। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर हैं और बचाव और राहत अभियान चल रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे को लेकर दुख जताया है। एक संदेश में प्रधानमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों को अपनी संवेदनाएं दी हैं। ज़िला प्रशासन ने बचाव अभियान में व्यक्तियों और सामग्री को लगाया है जिसमें दो जेसीबी मशीनें शामिल हैं। भूस्खलन के कारण न्यू लेबरांग और सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के बीच पीडब्ल्यूडी रोड भी अवरुद्ध हुआ है। इलाके की रिहायशी इमारतों को भी नुकसान पहुंचने की खबरें हैं।

Similar News