यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 38 आईपीएस अफसरों के तबादले

Update: 2017-05-12 18:25 GMT
उत्तर प्रदेश पुलिस लोगो।

गांव कनेक्शन संवाददाता

लखनऊ। यूपी सरकार ने शुक्रवार शाम 38 आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए। इस तबादले में, एडीजी, आईजी और डीआईजी स्तर के ज्यादातर अधिकारी हैं। सहारनपुर की हिंसा के मद्देनजर मेरठ रेंज के आईजी अजय आनंद को भी हटा कर इनके स्थान पर आईजी राम कुमार को मेरठ रेंज का चार्ज दिया गया है। इस तबादले में ज्यादातर अधिकारी पश्चिम यूपी से जुड़े हैं। देखने वाले बात होगी की उच्च स्तर पर अधिकारियों के तबादले कानून व्यवस्था बनाये रखने में कामयाब होंगे।

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

वहीं राजधानी में बढ़ते अपराध के ग्राफ की गाज लंबे समय से जमे आईजी सतीश गणेश पर गिरी, जो पूर्व सपा सरकार के नजदीकी बताये जाते थे। साथ ही आईजी स्थापना वितुल कुमार को भी हटा कर पीएसी मुख्यालय का कार्यभार सौपा गया है।

इन अधिकारियों को मिले नए प्रभार

  • जीएल मीणा को एडीजी विशेष जांच बनाया गया।
  • एसबी शिरोडकर-आईजी स्थापना लखनऊ
  • अमिताभ यश बने एसटीएफ के नए आईजी
  • रामकुमार एसटीएफ आईजी पद से हटाए गए
  • आगरा के आईजी सुजीत पांडेय हटाए गए
  • आगरा के डीआईजी महेश मिश्रा भी हटाए गए
  • पद्मजा चौहान-आईजी कार्मिक लखनऊ
  • संजय सिंघल का तबादला निरस्त किया गया
  • सुजीत पांडेय आईजी प्रशासन लखनऊ बने
  • रामकुमार को आईजी मेरठ का चार्ज मिला
  • विनोद कुमार सिंह-आईजी रेलवे बनाए गए
  • विश्वजीत महापात्रा एडीजी वाराणसी जोन
  • आनंद कुमार एडीजी मेरठ जोन बनाए गए
  • आगरा, बरेली, लखनऊ में एडीजी को कमान
  • वाराणसी, मेरठ जोन की जिम्मेदारी एडीजी को
  • आईपीएस तबादलों की सूची सबसे पहले ईटीवी पर
  • अजय आनंद एडीजी आगरा जोन बनाए गए
  • बृजराज मीणा एडीजी बरेली बनाए गए
  • अभय कुमार प्रसाद एडीजी लखनऊ बनाए गए
  • बीके मौर्या एडीजी रेलवे बनाए गए
  • आरके विश्वकर्मा-एडीजी पीएसी बनाए गए
  • डीएल रत्नम एडीजी प्रशिक्षण बनाए गए
  • यशवीर सिंह -एडीजी होमगार्ड बनाए गए
  • चंद्र प्रकाश प्रथम एडीजी अपराध बनाए गए
  • पीके मिश्रा आईजी जेल प्रशासन बनाए गए
  • एलबी एन्टोनी देव कुमार-आईजी रेलवे इलाहाबाद
  • एलबी एन्टोनी को पुलिस मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार
  • महेश कुमार मिश्रा-आईजी पीटीएस मेरठ बनाए गए
  • मुथा अशोक जैन-आईजी आगरा बनाए गए
  • एसके भगत-आईजी बरेली बनाए गए
  • जयनारायण सिंह आईजी लखनऊ
  • आलोक सिंह आईजी कानपुर बनाए गए
  • राजेश कुमार श्रीवास्तव-आईजी फैजाबाद बनाए गए
  • राकेश चंद्र साहू डीआईजी बस्ती बनाए गए
  • प्रवीण कुमार डीआईजी पीएसी लखनऊ
  • केएस इमैनुअल-डीआईजी सहारनपुर
  • जवाहर डीआईजी वाराणसी बनाए गए
  • भगवान स्वरूप श्रीवास्तव-सचिव गृह विभाग बनाए गए
  • विजय प्रकाश-आईजी पीएसी मुख्यालय बनाए गए
  • सतीश गणेश-आईजी पीएसी लखनऊ
  • वितुल कुमार-आईजी पीएसी मुख्यालय
  • आशुतोष कुमार-डीआईजी भ्रष्टाचार निवारण बने
  • लक्ष्मी नारायण-डीआईजी अभिसूचना लखनऊ
  • विजय भूषण डीआईजी सुरक्षा लखनऊ
  • राजेश मोदक डीआईजी यातायात लखनऊ
  • डॉ. एन रविंद्र-डीआईजी फायर सर्विस

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

Similar News