मशकूर अहमद एएमयू छात्र संघ के अध्यक्ष निर्वाचित  

Update: 2017-12-12 13:32 GMT
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय का दृश्य। प्रतीकात्मक फोटो

अलीगढ़ (आईएएनएस)। बिहार के मशकूर अहमद उस्मानी को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) का अगला छात्र संघ अध्यक्ष चुना गया है।

विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि दरभंगा के रहने वाले उस्मानी को 9,071 वोट मिले और उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी अजय सिंह को 6,719 वोटों से हराया।

परिणाम आधी रात को घोषित हुए। इसकी आधिकारिक घोषणा शाम को होगी। सज्जाद राठार को उपाध्यक्ष और मोहम्मद फहाद को सचिव पद हासिल किया है।

उत्तर प्रदेश से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

करीब 18,200 छात्रों ने सोमवार को छात्र संघ के नए नेता को चुनने के लिए मतदान किया था।

फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

Similar News