आगरा: बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस वालों पर किया हमला, बाइक में लगाई आग

Update: 2017-04-23 12:42 GMT
कार्यकर्ताओं ने पुलिस थाने का घेराव कर लिया

आगरा। बीती रात आगरा के फतेहपुर सीकरी में बजरंगदल के कार्यकर्ता ओं ने पुलिस पर हमला कर दिया। दरअसल, पुलिस ने बजरंगदल के पांच कार्यकर्ताओं को डकैती के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था। उन्हें छुड़ाने की कोशिश में इन कार्यकर्ताओं ने पुलिस थाने का घेराव कर लिया और जमकर बवाल किया।

खबर के मुताबिक शनिवार की शाम अछनेरा पुलिस थाने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पथराव किया और अछनेरा के सीओ रविकांत पाराशन के साथ मारपीट भी की। इन लोगों ने हवालात तोड़कर पांच आरोपियों को छुड़ाने का भी प्रयास किया। यह भी कहा जा रहा है कि सड़क चौकी प्रभारी केदार नगर को घेरकर पीटा गया और पिस्टल लूटने के बाद बाइक में आग लगा दी गई। इस मामले में बजरंग दल के पांच कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है।

दरअलस, फतेहपुर सीकरी में पिछले गुरुवार की रात सब्जी विक्रेता मुवीन और रिजवान के साथ तेहरा जौतना के निकट घटना हुई थी। पुलिस ने हिंदूवादी नेता सागर, मूला, ओमी टीकरी, विक्रांत फौजदार, सचिन, विष्णु, पिंटू व रवि के खिलाफ जानलेवा हमला और डकैती की धारा का मुकदमा दर्ज किया था। पीड़ित मुस्लिम लड़के की शिकायत के बाद पुलिस ने पांचो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसी से नाराज होकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के उपद्रवियों ने फतेहपुर सीकरी पुलिस स्टेशन में धरना प्रदर्शन किया।

Similar News