बाढ़ प्रभावितों के लिए भाजपा ने भेजी राहत सामग्री 

Update: 2017-08-23 19:09 GMT
भाजपा ने बाढ़ पीड़ितों को भेजी राहत सामग्री।

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय से प्रदेश अध्यक्ष एवं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बाढ़ राहत सामग्री को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर मौर्य ने कहा कि पूरा प्रदेश बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ा है, बाढ़ पीड़ितों की हर संभव सहायता हमारी सरकार एवं पार्टी द्वारा की जा रही है।

मौर्य ने बताया कि हर दिन अलग-अलग स्थानों से राहत सामग्री रवाना की जायेगी। हम बलरामपुर के लिए यह राहत सामग्री भेज रहे हैं। कानपुर से भी अन्य जिलों के लिए आज राहत सामग्री भेजी जा रही है। हमारी पूरी सरकार एवं पार्टी आपदा की इस घड़ी में बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी है। जितनी भी मदद हो सकती है हम सरकार और पार्टी के स्तर पर करने में लगे हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पूरे प्रदेश से अपने-अपने क्षेत्र से बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री जुटाकर जरूरी स्थानों पर भेज रहे हैं।

मौर्य ने कहा भाजपा ने एक राजनैतिक दल के तौर पर हर प्राकृतिक आपदा के समय अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को निभाया है। जन सहयोग से राहत सामग्री जुटाकर पीड़ितों की हर संभव मदद करने की कोशिश की है। आज जब प्रदेश का बड़ा हिस्सा बाढ़ में डूबा है तब भाजपा के कार्यकर्ता प्रत्यक्ष सहयोग भी कर रहे है और जनसहयोग से खाद्य पदार्थों जैसे दाल, आटा, चावल, नमक, बिस्कुट, नमकीन, चाय, टार्च, चीनी, मोमबत्ती, माचिस, दवाईयां, ओ.आर.एस. घोल जैसी वस्तुएं भी भेजी जा रही है।

ये भी पढ़ें:बिहार में बाढ़ से लाखों लोग बेघर हुए हैं, लोगों को आपकी जरूरत है , आप भी बनें मददगार


प्रमुख रूप से प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर, विजय बहादुर पाठक, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, धर्मवीर प्रजापति, प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला, राकेश त्रिपाठी, प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, प्रदेश मीडिया संपर्क प्रमुख मनीष दीक्षित, सह मीडिया प्रभारी आलोक अवस्थी, सह संपर्क प्रमुख नवीन श्रीवास्तव, अभय सिंह, मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, सह मुख्यालय प्रभारी चै0 लक्ष्मण सिंह, अतुल अवस्थी, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजा वर्मा, लखनऊ महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, कुमार अशोक पाण्डेय, कौशलेन्द्र द्विवेदी, आनंद पाण्डेय आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

Similar News