इलाहाबाद जंक्शन से बच्चा चोरी, जीआरपी ने जारी किया सीसीटीवी फुटेज 

Update: 2017-06-06 20:30 GMT
इलाहाबाद जंक्शन से बच्चा चोरी करने वाली महिला सीसीटीवी में कैद।

ओपी सिंह परिहार, स्वयं प्रोजेक्ट डेस्क

इलाहाबाद। इलाहाबाद जंक्शन पर मौजूद तमाम सुरक्षा व्यवस्था के बीच एक महिला पांच माह के मासूम कुलदीप को माँ- बाप के बीच से लेकर फरार हो गई। रेल प्रशासन की सभी सुरक्षा व्यवस्था धरी की धरी रही और प्रतीक्षालय से मासूम चोरी चला गया। माँ- बाप के  शिकायत  के बावजूद सुरक्षा अमला महिला का पता नहीं लगा सका। हमेशा की तरह जीआरपी सीसीटीवी फुटेज खंगालने लगी।

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश निवासी रामू चौहान (38) पत्नी सोनी (35) के साथ अमृतसर जाने के लिए इलाहाबाद जंक्शन पहुचा। रामू की ट्रेन सोमवार की रात थी, तो वह पत्नी और बच्चे के साथ जंक्शन पर मौजूद यात्री प्रतीक्षालय में सोने चला गया। रामू चौहान के मुताबिक,“ रात में ही एक महिला आई और उनके पत्नी के बगल में लेट गई। अचानक रात में जब पत्नी सोनी की नींद खुली तो बच्चा गोद में नहीं पाकर वो खोजने लगी। इस दौरान बगल में लेटी महिला भी नज़र नहीं आयी।”

ये भी पढ़ें : जच्चा-बच्चा की सेहत का डाटा सीधे दर्ज होगा पोर्टल पर

इस घटना से जंक्शन पर खलबली मच गयी। जीआरपी को जब इसकी जानकारी हुई तो वे जंक्शन पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने लगे। जीआरपी इंस्पेक्टर मनोज सिंह के मुताबिक,“ ओवरब्रिज पर एक महिला नज़र आई, जिसके गोद में पांच माह का बच्चा नज़र आया है, उसकी खोजबीन की जा रही है। इसके तुरंत बाद जीआरपी ने बच्चा चोरनी की फोटो वायरल कर दिया। इसके साथ ही जीआरपी की ओर से मोबाइल नम्बर 9454404413 और 0532-2617942 नम्बर जारी करते हुए सुचना देने का संदेश सोशल मीडिया पर प्रेषित कर दिया।”

इलाहाबाद जंक्शन से बच्चा चोरी की पहली घटना

बच्चा चोरी जाने के बाद कुलदीप के माता-पिता का हाल बुरा होता जा रहा है। जीआरपी इंस्पेक्टर मनोज सिंह का कहना है कि जंक्शन परिसर में ऐसी पहली घटना है। इसका खुलासा जल्द ही किया जायेगा। महिला की फ़ोटो सभी स्टेशनों पर भेजी जा चुकी है।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

Similar News