लखनऊ (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पॉश इलाके गोमती नगर में शुक्रवार तड़के शहीद पथ पर स्टेडियम के पास पुलिस मुठभेड़ में एक इनामी बदमाश ढेर हो गया। हालांकि उसका साथी मौके से भाग निकला।
पुलिस के अनुसार, शुक्रवार सुबह हुई इस मुठभेड़ में मारे गए बदमाश की पहचान सुरेंद्र शर्मा के रूप में हुई है।
ये भी पढ़ें-रेप-मैरिटल रेप, सड़क से लेकर संसद तक इसकी चर्चा है, जानिए क्या है इस पर विवाद
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार के मुताबिक, सुरेंद्र पर हत्या व अन्य गंभीर अपराध के कई मामले दर्ज हैं। उसकी काफी समय से तलाश की जा रही थी। लखनऊ में लम्बे समय बाद इस तरह मुठभेड़ में कोई बदमाश मारा गया है। बदमाश के पास से पिस्तौल और कारतूस बरामद किए गए हैं।
15 हजार का इनामी सुनील शर्मा पेशी से फरार हुआ था। एक महीने पहले हरदोई जेल से लखनऊ पेशी पर आया था। तभी वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था।
ये भी पढ़ें-आदित्य हत्याकांड मामला : जदयू के पूर्व पार्षद पुत्र राॅकी यादव सहित चार दोषी करार
फरारी के बाद उसने लखनऊ के एक प्रापर्टी डीलर से 20 लाख की रंगदारी मांगी थी। सुनील प्रॉपर्टी डीलर से रंगदारी वसूली के लिए ही लखनऊ आया था।
पुलिस के मुताबिक कोर्ट से भागने के बाद एनसीआर के एक बड़े अपराधी ने सुनील शर्मा को शरण दी थी। बिहार की जेल बंद रुस्तम के भाई सलीम का भी करीबी था सुनील।
ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहांक्लिक करें।