वन सेवा संघ ने मुख्यमंत्री से की नए भवन की मांग

Update: 2017-05-11 20:08 GMT
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मांगपत्र सौंपते अधिकारी

लखनऊ। भारतीय वन सेवा संघ के प्रतिनिधियों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर मुख्यालय के लिए नए भवन देने की मांग की है।

मुख्यमंत्री को मांग पत्र सौंपते हुए प्रतिनिधियों ने भारतीय वन सेवा के अधिकारियों व्दारा केन्द्रीय और प्रदेश के अन्य विभागों में प्रतिनियुक्ति और राज्य स्तरीय प्रोटोकॉल में उचित स्थान देने की मांग की गई। मुख्यमंत्री ने मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया है।

मुख्यमंत्री से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में भारतीय वन सेवा संघ के अध्यक्ष शैलेश प्रसाद, उपाध्यक्ष वीके सिन्हा, सचिव ईवा शर्मा और अविन कुमार शामिल थें।

Similar News