इलाहाबाद में गैंगवार में चले बम, महाकवि निराला के पौत्र की मौत

Update: 2017-09-21 16:43 GMT
बमबाजी में घायल लोग।

इलाहाबाद । जिले के दारागंज सब्जी मंडी में बालू ठेकेदार गगन निषाद पर हुए जानलेवा हमले में घायल महाकवि सूर्य कांत त्रिपाठी निराला के पौत्र अखिलेश त्रिपाठी की अस्पताल में मौत हो गयी।

शहर स्थित दारागंज बाजार में बालू ठेकेदार गगन निषाद को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर भागते वक्त बदमाशो ने ताबड़तोड़ बमबाजी कर बाजार में दहशत फैला दी। हमले में महाकवि सूर्यकांत त्रिपाठी निराला के पौत्र अखिलेश त्रिपाठी समेत कुल पांच लोग घायल हो गए। घायलों में दो महिलाएं भी शामिल है।

ये भी पढ़ें-निराला के साहित्य का प्रतीक है डलमऊ

मामला वर्चस्व की लड़ाई का है, शूटरों की तलाश जारी है। बदमाश बालू व्यवसायी को मारने आये थे जिसमें चले बम के छर्रे इनको लगने की जानकारी मिल रही है।
आनन्द कुलकर्णी, एसएसपी इलाहाबाद

सब्जी लेने गए थे, मिली मौत

सूर्यकांत त्रिपाठी निराला के पौत्र अखिलेश त्रिपाठी बुधवार की सुबह सब्जी खरीदने दारागंज सब्जी मंडी गए हुए थे। उसी वक्त बाजार में हेलमेट पहने दो बाइक सवार बदमाश पहुँचे और बालू व्यवसायी गगन निषाद को गोली मार दी। बदमाशो द्वारा चलाये गए बम के छर्रे अखिलेश त्रिपाठी के पीठ में धंस गए जिससे वे गम्भीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहाँ से उन्हें तुरंत स्वरूप रानी अस्पताल रेफर कर दिया गया। पूरी रात ज़िंदगी और मौत से जूझते के बाद दोपहर 1 बजे अखिलेश त्रिपाठी की मौत हो गयी।

Similar News