बिना अनुमति के सहारनपुर के लिए रवाना हुए राहुल गाँधी

Update: 2017-05-27 11:20 GMT
सहारनपुर रवाना हुए राहुल गाँधी।

नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी रोक के बावजूद आज सहारनपुर जा रहे हैं। सहारनपुर प्रशासन ने राहुल गांधी को सहारनपुर आने की अनुमति नहीं दी है। सुबह 9 बजे राजबब्बर और गुलाम नबी आजाद उनके आवास पहुंचे।

प्रशासन ने राहुल के हेलीकॉप्टर को सहारनपुर में उतारने की इजाजत नहीं दी है, वो सड़क मार्ग से सहारनपुर पहुंचेगे। राहुल गांधी के साथ सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी शामिल हो सकते हैं। शुक्रवार को सहारनपुर के शब्बीरपुर पहुंचे कांग्रेस नेता पीएल पुनिया ने कहा कि अगर प्रशासन अनुमति नहीं देता है तो भी राहुल सहारनपुर जाएंगे।

एडीजी एलओ (लॉ एंड ऑर्डर) आदित्य मिश्रा बताते हैँ, "कांग्रेस राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गाँधी सहारनपुर के हिंसा पीड़ित गाँव शब्बीरपुर में पीड़ितों से शुक्रवार को मिलने की इजाजत मांगी थी जहां उन्हें शहर के माहौल को देखते हुए प्रशासन की तरफ से इजाजत नहीं दी गई। जबकी राहुल गाँधी सहारनपुर के लिए निकल चुके हैं लेकिन उन्हें जिले के बार्डर पर रोकने का प्रयास किया जाएगा।"

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

इससे पहले सहारनपुर जिले के एसएसपी बबलू कुमार ने कहा कि राहुल को सहारनपुर आने की अनुमति नहीं दी गई है। कुमार को एसएसपी सुभाष चंद्र दुबे के स्थान पर लाया गया है, जिन्हें सहारनपुर की जातीय हिंसा और संघर्ष के मद्देनजर 24 मई को निलंबित कर दिया गया था। राहुल का शनिवार को शब्बीरपुर गाँव जाने का कार्यक्रम था। जहां पांच मई को दलितों के मकानों को आग लगाई गई थी।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

Similar News