आभा, स्वयं कम्युनिटी जर्नलिस्ट
कन्नौज। ‘‘दलित समाज में चेतना जागृत हुई है। एकजुट होकर शक्ति प्रदर्शन किया है। बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर महिलाओं और लड़कियों के आठ मंडल यात्रा में शामिल हुए।’’यह कहना है तिर्वा कस्बे के निवासी देवेंद्र प्रताप सिंह का।
देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप
शुक्रवार को अंबेडकर सेवा समिति की ओर से गांधीनगर में अंबेडकर प्रतिमा के निकट से यात्रा का शुभारंभ हुआ। एसडीएम राजेश कुमार यादव ने झंडी दिखाकर विशाल यात्रा को रवाना किया। मंडी समिति होती हुई अंबेडकर यात्रा गांधी चौराहा से होती हुई मां दुर्गा मंदिर से ठठिया रोड पर समाप्त हुई। इस बीच चार स्थानों पर यात्रा का स्वागत भी किया गया।
यात्रा में बाबा साहब के अलावा ज्योतिबा बाई फूले, सावित्री बाई फूले आदि की झांकियां भी थी। इसमें इस बार महिलाओं की संख्या भी भारी तादाद में देखी गई। 126वीं जयंती पर अंबेडकर नगर में स्थित पार्क के निकट बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी हुआ। गांधीनगर में भंडारे का भी आयोजन किया गया।
ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।