प्रदेश स्तरीय सिविल सर्विसेज खेल चयन जुलाई में 

Update: 2017-07-14 19:28 GMT
प्रतीकात्मक फ़ोटो 

लखनऊ। राज्य कर्मचारियों को अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रदेश स्तर पर 18 और 19 जुलाई को चयन का आयोजन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- विधानसभा में विस्फोटक मिलने से हड़कंप, योगी ने किया साजिश का इशारा, NIA जांच की मांग

खेल विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 एवं 19 जुलाई को टेनिस का लखनऊ, वालीबाल का इलाहाबाद में तैराकी का वाराणसी में बास्केटबाल का बिजनौर, बैडमिंटन का फैजाबाद, टेबल टेनिस का गाजियाबाद में, कबड्डी का मऊ में, शतरंज का लखनऊ, भारत्तोलन और बेस्टफिजिक का सहारनपुर, एथलेटिक्स का मेरठ, फुटबाल का गोरखपुर, कैरम का कानपुर, ब्रिज का लखनऊ, कुश्ती का मुरादाबाद, पावर लिफ्टिंग का लखनऊ, क्रिकेट का मेरठ तथा हॉकी का चयन/ट्रायल वाराणसी में आयोजित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- लखनऊ नहीं घूमे तो क्या , नीलेश मिसरा की कविता में कीजिए हजरतगंज की सैर ...

राज्य स्तर पर गठित चयन समिति में यदि चयन/ट्रायल लखनऊ में आयोजित किया जाएगा तो अध्यक्ष, उ0प्र0 सिविल सर्विसेज खिलाड़ी एसोसियेशन लखनऊ, प्रमुख सचिव खेल उ0प्र0 शासन लखनऊ सदस्य, निदेशक खेल, उ0प्र0 अथवा उनके द्वारा नामित अधिकारी संयोजन/सदस्य तथा स्थानीय खेल अधिकारी द्वारा नामित विभिन्न खेल का स्थानीय विख्यात खिलाड़ी को सदस्य नामित किया गया है। यदि चयन/ट्रायल अन्य स्थानों पर आयोजित किया जाएगा तो जिलाधिकारी अध्यक्ष, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अथवा क्रीड़ाधिकारी संयोजन/सदस्य, खेल विभाग के खेल विशेषज्ञ अथवा क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी किसी राष्ट्रीय/अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी को सदस्य एवं उ0प्र0 सिविल सर्विसेज खिलाड़ी एसोसिएशन के प्रतिनिधि को सदस्य नामित किया गया है।

Full View

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

Similar News