अब चमकेगा मथुरा और वृंदावन

Update: 2017-06-08 18:57 GMT
गोवर्धन परिक्रमा मार्ग को लेकर विशेष योजना सीएम के सामने रखी गई।

लखनऊ। मथुरा और वृंदावन को नगर निगम घोषित करने के बाद अब प्रदेश सरकार ने तीर्थस्थल को विकसित करने के लिए 4600 करोड़ का बजट देने की घोषणा की है। जिसको लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने एक प्रस्तुतिकरण हो गया है। जल्द ही तेजी से विकास के काम होंगे।

प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बताया कि बृज के सर्वांगीण विकास को लेकर प्रजेंटेशन हु आ है। गोवर्धन परिक्रमा मार्ग को लेकर विशेष योजना सीएम के सामने रखी गई। 4600 करोड़ रुपए की विकास योजनाओं का प्रजेंटेशन किया गया है। दिल्ली-आगरा एनएच-2 को आगरा-जयपुर एनएच-11 से जोड़ने का प्रजेंटेशन किया गया है।

गोवर्धन कस्बे के चारों तरफ 25 किमी के रिंग रोड का निर्माण किया जाएगा। वाहन पार्किंग के लिए तीन प्लाजा का निर्माण होगा। परिक्रमा मार्ग में ट्राम रेल चलाने की योजना बनाई गई है। गोवर्धन के अलावा वृंदावन, मथुरा में भी विकास कार्य देखने को मिलेंगे।


Similar News