Hightech किसान से जानें कैसे करें smart farming। Agriculture
Gaon Connection | Mar 06, 2026, 01:15 IST
पॉलीहाउस में खेती से किसान मौसम की मार से बचने के साथ ही अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। इसमें बेहतर कमाई कराती है रंगीन शिमला मिर्च की खेती। उत्तर प्रदेश के कन्नौज में रहने वाले किसान अमिताभ भदौरिया पॉलीहाउस में लाल-पीली शिमला मिर्च की फसल, और खीरे की खेती कर रहे हैं। अमिताभ भदौरिया बताते हैं कि किसान एक एकड़ पॉलीहाउस से पंद्रह लाख तक की कमाई कर सकते हैं। इसे लगाने में 52 लाख का खर्च आता है, जिसमें 20 लाख तक की सब्सिडी मिल जाती है।