क्या Snake Repellent Device किसानों को बचा सकती है? जानिए डॉक्टर की सलाह
खेतों में काम करते समय सांप का खतरा किसानों के लिए बड़ी चिंता का विषय हो सकता है। इस ग्राउंड रिपोर्ट में डॉक्टर दया शंकर श्रीवास्तव बता रहे हैं कि सांपों से बचाव के लिए किन सावधानियों को अपनाया जा सकता है और Snake Repellent Device कैसे काम करती है। साथ ही जानिए, अगर सांप काट ले तो क्या करना चाहिए और कौन-सी गलतियां बिल्कुल नहीं करनी चाहिए। डॉक्टर के मुताबिक घबराने के बजाय घायल व्यक्ति को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाना जरूरी है। झाड़-फूंक या खुद से इलाज करने से बचना चाहिए।इस रिपोर्ट में जानिए:खेतों में सांप से बचने के तरीकेSnake Repellent Device क्या है?सांप के काटने पर तुरंत क्या करें?Snake Bite के बाद किन गलतियों से बचें?Anti-Venom कब और क्यों जरूरी है?किसानों के लिए जरूरी सुरक्षा सावधानियां महत्वपूर्ण: सांप के काटने की स्थिति में तुरंत नजदीकी अस्पताल/चिकित्सकीय केंद्र पहुंचें। घरेलू उपचार या झाड़-फूंक पर निर्भर न रहें।
