दो महीने के मानसून के बाद भी आधे से ज़्यादा जलाशय खाली
देश में मानसून को लगभग दो महीने हो चुके हैं, लेकिन पानी का संकट अभी भी चिंता बढ़ा रहा है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, देश के 166 प्रमुख जलाशयों में से आधे से ज़्यादा अब भी आधे खाली हैं। ऐसे में आने वाले महीनों में पानी की उपलब्धता को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
