82 लाख किसानों को ₹4,000 की सौगात
मध्य प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत 82 लाख से अधिक किसानों के बैंक खातों में 14वीं और 15वीं किस्त की ₹4,000 सहायता राशि एक साथ जारी की है। करीब ₹3,300 करोड़ की यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से किसानों तक पहुँची। खरीफ सीज़न के दौरान मिली यह मदद किसानों को बीज, उर्वरक, सिंचाई और अन्य कृषि कार्यों के खर्च में राहत देगी।
