Nepal Floods: बैंक लॉकर में रखा था ₹1.5 करोड़ का सोना, बाढ़ के बाद उसे पाने की उम्मीद में बैठी महिला | Ground Report
Nepal Floods 2026: नेपाल में आई भीषण बाढ़ ने लोगों के घर, कारोबार और ज़िंदगी भर की जमा-पूँजी को तबाह कर दिया। इस ग्राउंड रिपोर्ट में एक महिला ने बताया कि उनके बैंक लॉकर में क़रीब 1.5 करोड़ नेपाली रुपये का सोना रखा था, लेकिन बाढ़ में बैंक डूब गया।अब महिला बैंक के बाहर इंतज़ार कर रही हैं, क्योंकि बैंक लॉकर को निकालकर खोलने की कोशिश कर रहा है। लॉकर में रखा क़ीमती सामान सुरक्षित है या नहीं, इसका पता लॉकर खुलने के बाद ही चलेगा।देखिए नेपाल बाढ़ की ग्राउंड रिपोर्ट और बाढ़ के बाद लोगों के सामने आई मुश्किलों की पूरी कहानी।
