Zameen Pe Taare Song : नीलेश मिसरा के दूसरे एल्बम का पहला गाना रिलीज।
एक गायक और एक्टर के तौर पर नीलेश मिसरा के दूसरे एलबम का पहला गाना 'ज़मींन पे तारे' का टीजर रिलीज हो चुका है। 'ज़मींन पे तारे' का पूरा गाना 17 मार्च को रिलीज हो गया। इस एल्बम में नीलेश मिसरा गीतकार, गायक और कंपोजर हैं। नीलेश मिसरा का नया गाना ‘ज़मीन पे तारे’ उनके दूसरे एलबम का पहला गाना है। इससे पहले उनका एल्बम “फिर मिलेंगे” आ चुका है, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। यह गाना एक भावुक कहानी पर आधारित है, जिसमें प्यार और जुदाई की फीलिंग्स को दिखाया गया है। गाने के बोल एक ऐसे रिश्ते की बात करते हैं जो कभी बहुत खास था, लेकिन समय के साथ टूटकर बिखर गया। अब तक अपनी कहानी सुनाने के अंदाज़ से देशभर के लाखों लोगों के दिलों पर राज़ करने वाले कहानीकार नीलेश मिसरा ने फिल्मों में अपनी कलम के जादू से कई हिट गाने लिखे हैं। एक सफल पत्रकार को तौर पर पहचान रखने वाले नीलेश मिसरा देश के सबसे बड़े रूरल मीडिया गाँव कनेक्शन के फाउंडर हैं। अपनी इस यात्रा में अब उन्होंने एक और कदम बढ़ा दिया है। अब तक फिल्मों में गाने लिखने लिखने और कहानियां सुना रहे नीलेश मिसरा अब खुद एक गायक और एक्टर के तौर पर सामने आने जा रहे हैं।