दिल्ली की बेरहम मां पर मामला दर्ज, पिटाई के बाद सीढ़ियों से फेंका था बच्चा, देखें वीडियो

Update: 2017-01-27 22:14 GMT
बच्चे की पिटाई करने वाली महिला की करतूत सीसीटीवी में कैद हुई, जिसके आधार पर कार्रवाई हुई।

नई दिल्ली। दिल्ली में बेरहमी से बच्चे की पिटाई और उसे सीढ़ियों से नीचे फेंकने वाली मां के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। परिजनों के मुताबिक महिला एक बार पहले बच्चे को जलाने की कोशिश कर चुकी है।

Full View

दिल दलहा देने वाली ये घटना दिल्ली के प्रहलादपुरी इलाके की है। बच्चे की उम्र 2 वर्ष से कम बताई जा रही है। सास से से लड़ाई के बाद महिला ने पहले तो बच्चे को पीटा फिर उसे सीढ़ियों से नीचे फेंक दिया। मामला 21 जनवरी का है। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है महिला की परिजनों से झगड़ा हो रहा है जिसके बाद वो बेड पर लेटे की पिटाई के बाद उसे नीचे फेंक देती है। घायल बच्चे को एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था, फिलहाल वो मां के पास ही है। लेकिन परिजनों को बच्चे की चिंता सता रही है। बच्चे के पिता ने मामला दर्ज कराया है। पांच साल पहले दोनों में प्रेम विवाह हुआ था, परिजनों की माने तो शादी के बाद से ही वो सबको परेशान कर रही थी।

Similar News