सुपरस्टार रजनीकांत का जन्मदिन है और आज का दिन दिल्ली के लिए भी था ख़ास: आज का इतिहास

दक्षिण भारतीय सिनेमा के चर्चित सितारे और बेहद लोकप्रिय अभिनेता रजनीकांत का जन्म। रजनीकांत उनका फिल्मी नाम है उनका वास्तविक नाम शिवाजी राव गायकवाड़ है।

Update: 2018-12-12 07:30 GMT

(दिल्ली) भाषा: 12 दिसंबर का देश की राजधानी दिल्ली के अस्तित्व से एक अलग ही नाता है। दरअसल 1911 में 12 दिसंबर के दिन ही कलकत्ता के स्थान पर दिल्ली को देश की राजधानी बनाने का फैसला किया गया था। ब्रिटेन के राजा रानी उस समय भारत के दौरे पर आए हुए थे और उन्होंने दिल्ली के बाहरी इलाके में आयोजित दिल्ली दरबार में यह ऐलान किया था कि भारत की राजधानी कलकत्ता की बजाय दिल्ली होगी। दिल्ली को राजधानी की खूबसूरत शक्ल देने के लिए ब्रिटेन के आर्किटेक्ट सर हरबर्ट बेकर और सर एडविन लुटियंस को इसके निर्माण का जिम्मा सौंपा गया और तकरीबन दो दशक की मेहनत के बाद दिल्ली अपनी पूरी सजधज के साथ राजधानी बनने के लिए तैयार हुई।

12 दिसंबर की तारीख पर इतिहास में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1950 : दक्षिण भारतीय सिनेमा के चर्चित सितारे और बेहद लोकप्रिय अभिनेता रजनीकांत का जन्म। रजनीकांत उनका फिल्मी नाम है उनका वास्तविक नाम शिवाजी राव गायकवाड़ है।


1964 : ब्रिटेन से आजादी के एक वर्ष बाद केन्या एक गणराज्य बना।




1988 : दक्षिण लंदन ने सुबह सवेरे के व्यस्त समय में तीन रेलगाड़ियां आपस में टकरा जाने से 35 लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक सौ से ज्यादा लोग घायल हुए।

2009 : डेमोक्रेटिक नेता एनीस पार्कर की जीत के साथ ही ह्यूस्टन उस समय का अमेरिका का सबसे बड़ा शहर बन गया, जिसने एक समलैंगिक को अपना मेयर चुना।

2015 : पेरिस में संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन के दौरान जलवायु परिवर्तन पर ऐतिहासिक समझौता, जिसमें 195 देश ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन कम करने पर राजी हुए। इस समझौते ने क्योतो करार का स्थान लिया।




ये भी पढ़ें: जब रुपया नहीं था तब क्या था, कितनी क़ीमती थी फूटी कौड़ी और दमड़ी?

Similar News