गुजरात: विजय रूपाणी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

Update: 2017-12-26 12:48 GMT
फोटो साभार: एएनआई

गुजरात में छठी बार बीजेपी की सरकार बन गई है। विजय रुपाणी ने 19 मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। रुपाणी का ये लगातार दूसरा कार्यकाल है। वहीं नितिन पटेल को फिर से डिप्टी सीएम बनाया गया है।

20 सदस्यीय मंत्रिमंडल में इस बार कई नए चेहरों को जगह मिली है। सरकार में 9 कैबिनेट जबकि 11 मंत्री हैं। 9 कैबिनेट मंत्रियों में से 5 मंत्री पटेल समुदाय से हैं। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, बीजेपी और एनडीए शाषित राज्यों के मंत्री भी शामिल हुए है।
राजस्थान की सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया, छत्तीसगढ़ के सीएम रमन सिंह और यूपी के सीएम आदित्यनाथ योगी भी शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे।शपथ ग्रहण में प्रधानमंत्री मोदी, पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के बलावा केंद्रीय मंत्री सहित भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री भी शामिल हैं।विजय रूपाणी के साथ उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल भी शपथ लेंगे।

ये भी पढ़ें- अब 19 राज्यों में बीजेपी का परचम

येे भी पढ़ें- विजय रुपाणी फिर गुजरात के मुख्यमंत्री और नितिन पटेल उपमुख्यमंत्री चुने गए

लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बन रहे रूपाणी ने पिछले साल सात अगस्त को पहली बार शपथ कथित विजय मुहूर्त में लिया था। उससे पहले आनंदीबेन पटेल का भी शपथ ग्रहण उसी समय पर हुआ था।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

Similar News