हरियाणा पंडित लखमी चंद के नाम पर खोलेगा विश्वविद्यालय  

Update: 2017-07-16 21:37 GMT
हरियाणवी कवि पंडित लखमी चंद की मूर्ति। 

चंडीगढ़ (भाषा)। हरियाणा सरकार प्रख्यात हरियाणवी कवि पंडित लखमी चंद के नाम पर सोनीपत जिला के अतेरना गांव में एक कला एवं संस्कृति विश्वविद्यालय स्थापित करेगी। राज्य शिक्षा मंत्री राम विलास शर्मा ने सोनीपत जिला के जाटी गांव में कवि की याद में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि इस उद्देश्य के लिए ग्राम पंचायत ने 50 एकड़ भूमि की पेशकश की है। शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने चंद के नाम पर एक विश्वविद्यालय स्थापित करने का फैसला किया है।

सूर्य-कवि पंडित लखमी चंद

आपको बता दें कि पंडित लखमी चंद हरियाणवी भाषा के एक प्रसिद्ध कवि व लोक कलाकार थे। हरियाणवी रागनी व सांग में उनके उल्लेखनीय योगदान के कारण उन्हें सूर्य-कवि भी कहा जाता है। साहित्य के क्षेत्र में उन्हें 'हरियाणा का शेक्सपियर' भी कहकर बुलाया जाता है। जिस जिले में यह कला एवं संस्कृति विश्वविद्यालय बनाया जा रहा है, इसी जिले यानी सोनीपत के जट्टी कलां गाँव में इनका जन्म भी हुआ था।

Full View

सन् 1903 में जन्में हरियाणवी कवि की महज 45 वर्ष की उम्र में यानी सन् 1948 में मृत्यु हो गई। इनके नाम पर राज्य सरकार साहित्य के क्षेत्र में कई पुरस्कार भी प्रत्येक वर्ष देती है। रचनाओं में नल-दमयंती, मीराबाई, सत्यवान सावित्री, सेठ तारा चंद, पूरन भगत व शशि लकड़हारा कुछ प्रमुख गीत व रचनाएं हैं।

ये भी पढ़ें : निराला के साहित्य का प्रतीक है डलमऊ

ये भी पढ़ें : जन्मदिन विशेष: उर्दू साहित्य के अलमबरदार शायर थे फ़ैज़

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

Similar News