भाजपा विधायक कल्याण सिंह नहीं रहे

Update: 2018-02-21 13:38 GMT
भाजपा का झंडा।

जयपुर। राजस्थान के नाथद्वारा से भारतीय जनता पार्टी के विधायक कल्याण सिंह चौहान (58 वर्ष) का मंगलवार देर रात उदयपुर के एक अस्पताल में निधन हो गया। कल्याण सिंह चौहान कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे।

कल्याण सिंह का लंबी बीमारी के बाद जीबीएच अमेरिकन हॉस्पिटल में रात दो बजे निधन हो गया। वह पिछले तीन-चार दिनों से यहां भर्ती थे। मुख्यमंत्री वसंधुरा राजे ने सिंह के निधन पर शोक जताया है।

ये भी पढ़ें- नूरपुर विधायक लोकेंद्र चौहान की सड़क हादसे में मौत  

भाजपा के मीडिया प्रभारी आनंद शर्मा ने कहा कि सिंह को अपने इलाज के लिए अक्सर अस्पताल जाना पड़ता था। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने भी सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

ये भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश में निवेशकों का महाकुंभ शुरू, उत्तर प्रदेश इंवेस्टर्स समिट-2018 का पीएम ने किया उद्घाटन

ये भी पढ़ें- जानिए मुकेश अंबानी ने उत्तर प्रदेश के नौजवानों के लिए क्या कहा 

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

इनपुट आईएएनएस

फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

Similar News