मुंबई: इमारत में आग लगने से 4 लोगों की मौत, 7 घायल

Update: 2018-01-04 09:04 GMT
साभार: इंटरनेट।

एक बार फिर मुंबई में आग लगने की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार अंधेरी के मरोल इलाके की मैमून बिल्डिंग में देर रात आग लगने से 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 7 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। आग पर पूरी तरह से नियंत्रण पा लिया गया है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही ऐसी ही एक घटना में 14 लोगों की जान चली गई थी।

जानकारी के अनुसार बुधवार की रात मुंबई के मरोल इलाके की मैमूल मंजिल की तीसरे माले पर आग लग गई। घटना बुधवार देर रात लगभग डेढ़ बजे की है। दमकल की 8 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका।

ये भी पढ़ें- मुंबई : कमला मिल्स कंपाउंड में लगी भीषण आग, 14 की मौत

आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। मरने वालों की पहचान 45 वर्षीय तसनीम कापसी, 15 वर्षीय सकीना कापसी, 8 वर्षीय मोइज कापसी और 70 वर्षीय कापसी के रूप में हुई है। एएनआई द्वारा दिये गए वीडियो से अंदाजा लगाया जा सकता है कि आग इतनी भयानक थी कि जबतक बचाव का इंतजाम किया जाता 4 मौतें हो चुकी थी।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

संबंधित खबरें- मुंबई: दुकान में भीषण आग लगने से 12 लोगों की मौत

Similar News