भाजपा आठ नवंबर को कालाधन विरोधी दिवस मनाएगी

Update: 2017-10-25 19:10 GMT
केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली 

नई दिल्ली (भाषा)। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज कहा कि नोटबंदी को एक साल पूरा होने के मौके पर आगामी आठ नवंबर को भाजपा कालाधन विरोधी दिवस मनाएगी। विपक्ष ने उस दिन काला दिवस बनाने का ऐलान किया है।

जेटली ने कहा कि भाजपा के लिए यह प्राथमिकता वाला कार्यक्रम होगा और पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री इसमें शामिल होंगे। उन्होने कालेधन की समस्या से निपटने के लिए मोदी सरकार की ओर से उठाए गए कदमों का उल्लेख किया।

ये भी पढ़ें - नोटबंदी में पारदर्शिता बरतना धोखाधड़ी की बड़ी वजह बन सकता था : जेटली

जेटली ने कहा, ''आठ नवंबर को कालाधन विरोधी दिवस मनाया जाएगा।'' भाजपा ने यह फैसला ऐसे समय किया है जब करीब 18 राजनीतिक दलों ने आठ नवंबर को काला दिवस मनाने की घोषणा की है।

ये भी पढ़ें -

अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार विजेता रिचर्ड एच थेलर ने मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले का किया था समर्थन

जेटली ने गिनाए नोटबंदी के तीन फायदे

Similar News